प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में होने वाले होली को लेकर उत्पाद विभाग लगातार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में बीती रात उत्पाद विभाग के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्त में आए कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि होली को लेकर शराब माफिया भी पूरी तरह सक्रिय है एवं होम डिलीवरी से लेकर शराब के निर्माण में भी जुटे हुए हैं। लेकिन पुलिस भी सूचना मिलते ही कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी की बखरी में कुछ देसी शराब कारोबारियों के द्वारा शराब का निर्माण किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने बखरी थाना क्षेत्र के रैता मुसहरी में छापेमारी की और 10 लीटर चुलाई शराब के साथ ललित सदा को गिरफ्तार किया । वहीं दूसरी ओर सोमवार की रात लाखो थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी की दो कारोबारियों के द्वारा शराब की होम डिलीवरी की जा रही है । सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की तो लगभग 3 कार्टन विदेशी शराब के साथ मोहम्मद अजहर एवं शिवजी पासवान को गिरफ्तार किया । वहीं पुलिस को सूचना मिली कि मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही में भी अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है ,उक्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने रचीयाही में छापेमारी की तो लगभग 30 लीटर देसी शराब के साथ छोटू नामक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
बाइट- दुर्गेश कुमार – एक्साइज इंस्पेक्टर बेगूसराय




