महिला दिवस पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना-प्रदर्शन

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के द्वारा महिला दिवस के मौके पर अपनी मांगों को लेकर शहर में ना सिर्फ जुलूस निकाला बल्कि डीएम ऑफिस पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी ने की। आंगनवाड़ी सेविका सहायिका का आरोप है कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार महिलाओं के हित की बात करती है लेकिन आंगनवाड़ी सेविका सहायकों को सिर्फ ठगने का काम कर रही है। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाए, मानदेय के बदले वेतन दिया जाए। इन दो प्रमुख मांगों को लेकर आज महिला दिवस के मौके पर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने कहा कि उन्हें 8 घंटे के बदले कई तरह के सरकार काम लेते हैं लेकिन उसके बदले में इन्हें सिर्फ मानदेय मिलता है वह भी काफी कम है। सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी सेविका सहायिका झंडे बैनर के साथ शहर में जुलूस निकाला और डीएम ऑफिस पहुंचकर धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बाईट- उषा सैनी पूर्व विधान पार्षद
बाईट- आंगनबाड़ी सेविका

Join us on:

Leave a Comment