नालंदा:- पुलिस के खदेड़ने से ट्रैक्टर चालक की मौत,पुलिस पर पथराव

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

गिरियक थाना इलाके के घोड़ा कटोरा गांव के समीप पंचाने नदी से बालू चोरी कर ट्रैक्टर से जा रहे चालक ने पुलिस को देख नदी में छलांग लगा दी l जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी से चालक के शव को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया lजिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने जमकर पुलिस के ऊपर पथराव किया। जिसमें 4 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। आक्रोशितो ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया जिससे पुलिस की गस्ती वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई l मृतक की पहचान सकलदीप यादव के रूप में की गई है।

बाइट– सब इंस्पेक्टर आजाद

ऋषिकेश सम्वाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment