प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय के सिंघौल स्थिति हर्ष गार्डन में आज एनडीए की बैठक बेगूसराय खगड़िया विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत पूर्व विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार एवं एनडीए के सभी वरिष्ठ नेता और सैकड़ों की संख्या में खगरिया एवं बेगूसराय के एनडीए कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे । खासकर इस बैठक में अगले विधान परिषद चुनाव के संबंध में रणनीति तय की गई । अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज वैसे लोग जो यह कहते थे कि एनडीए सरकार के द्वारा विकास के क्या कार्य किए गए, उत्तर प्रदेश में उन सबों ने ऐसी बातों को बोलना छोड़ दिया है । साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि आने वाले विधान परिषद चुनाव में भी एनडीए गठबंधन की भारी जीत होगी। गौरतलब है कि खगरिया एवं बेगूसराय क्षेत्र के लिए एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी सह निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार सिंह को बनाया गया है । रजनीश कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए किए गए कार्यो की बदौलत वह तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं बल्कि जीतकर एनडीए का हाथ मजबूत करेंगे।
बाइट- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संबोधन।
बाईट- रजनीश कुमार निवर्तमान विधान पार्षद सह उम्मीदवार
बाइट- नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह




