ऋषिकेश की रिपोर्ट
एसपी अशोक मिश्रा सोमवार को कोर्ट परिसर पहुंच गए। वरीय अधिकारी कोर्ट और अधिवक्ता परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोर्ट परिसर के अधिवक्ता परिसर के बाहर, हाल में फायरिंग हुई थी। इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस कारण अधिवक्तों ने अधिकारी को सुरक्षा से सम्बंधित कुछ सुझाव दिये। गौरतलब है कि के पूर्व में भी कोर्ट परिसर में विगत कई साल पूर्व बिहार शरीफ कोर्ट परिसर में ही बम होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया था। एसपी ने बताया कि वह रूटीन निरीक्षण को आए हैं। कोर्ट परिसर की सुरक्षा को और पुख्ता किया जाएगा। सुरक्षा में तैनात पदाधिकारियों की वह स्वंय मोनिटरिंग कर रहे है।
बाइट–अशोक मिश्रा एसपी नालंदा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




