गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
विधालय के छात्र-छात्राओं ने किया मेगा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अभियंता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
रानीश्वर(दुमका)
सोमवार को भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा अन्तर्गत पाथरा स्थित आश्रम के आवासीय विद्यालय में काफी उत्साह के साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। अवसर पर विधालय के छात्र-छात्राओं ने मेगा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया।मौके पर आशा फाउंडेशन ट्रस्ट दुमका के ट्रस्टी ई के एन सिंह,साइंस फार सोसाइटी के शिशिर कुमार घोष,सिउड़ी के अशोक दास,परिमल गोराई ने कार्यक्रम में शिरकत कर आदिवासी छात्र छात्राओं द्वारा संचालित उत्कृष्ट विज्ञान प्रदर्शनी का जायजा लिया।विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन डॉ अशोक भट्टाचार्य एवं विद्यालय के प्रधान अध्यापक अभिनंदन मुर्मू के मार्गदर्शन में किया गया|आश्रम के स्वामी नित्यब्रता नंद महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया|मोके पर प्रणबानंद बिद्या मंदिर पाथरा एवं बालिका विद्यालय बरमसिया के सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे| विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट समूह के छात्र छात्राओं को आशा फाउंडेशन के ट्रस्टी ई श्री सिंह ने अभियंता दिवस पर दुमका में सम्मानित करने की घोषणा की हैं|साइन्स फार सोसायटी के सचिव श्री घोष ने यहां के छात्रों का हुनर देखकर यहां साइंस क्लव खोलने की इच्छा जाहिर की हैं|ई श्री सिंह ने शिक्षक सगुन हांसदा, सुकमोहन हेम्ब्रम एवं आदर्श शहर प्रदर्शनी के लिए सुकदेव सोरेन एवं बिमल मरांडी को अंग बस्त्र भेट कर सम्मानित किया हैं ।प्रदर्शनी में इक्कीस स्टाल लगाए गए थे ।कार्यक्रम के सफल आयोजन में बोद बोदरा चंदन बेसरा ,जयदेव दे ,हरेंद्र माझी, रूपलाल बास्की, पबन मुर्मू प्रशांत मुर्मू श्यामल मुर्मू चैतन करोवा पारोमिता दत्त कांति हांसदा छाया सोरेन मौजूद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में आशीष सोरेन ,बैद्यनाथ टुडू, मुकेश मरांडी गोबिंद मुर्मू बिकास टुडू , सोनाली बास्की ,शोभा रानी मरांडी , प्रमिला सोरेन ,अन्नू मुर्मू, सरस्वती टुडू, सुशीला हेम्ब्रम , बैशाखी मुर्मू ,मौसूमी कुमारी ,रसोमुनि टुडू ,सोनिया मरांडी ,पूनम टुडू ,रीना हेम्ब्रम प्रिया हांसदा सुकदेव सोरेन बिट्टू टुडू ने हिस्सा लिया| विज्ञान प्रदर्शन देखने लोगो की भीड़ उमड़ी थी ।




