डाक विभाग द्वारा विलुप्तप्राय पाटली वृक्ष पर हुआ विशेष आवरण का विमोचन

SHARE:

रागिनी शर्मा

(प्रेस विज्ञप्ति)
प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, पटना


सी पी खान्दुजा , मुख्य महा वनसंरक्षक , वन ,पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार एवं सत्यजीत कुमार , निदेशक ,संजय गाँधी जैविक उद्दान , पटना के द्वारा विलुप्तप्राय “पाटली” वृक्ष पर किया गया विशेष आवरण का विमोचन
पटना,26 फरवरी 2022
चार दिवसीय राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी बिहार डिज़ीपेक्स-2022 (BIHAR DIGIPEX-2022) तीसरे दिन आज पाटली वृक्ष पर एक विशेष आवरण का विमोचन किया गया l हमारे शहर पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र है जो पाटली नामक वृक्ष के कारण ही पड़ा क्योंकि प्राचीन समय में पाटली वृक्ष के जंगल को हटाकर इस शहर को बसाया गया थाl दुर्भाग्यवश पाटली नामक वृक्ष आज विलुप्तप्राय हैं l बावजूद इसके की विभिन्न जैविक कारणों से इसकी उपज काफी कम होती है, डाक विभाग ने इस विलुप्तप्राय वृक्ष के संवर्धन एवं संरक्षण का फैसला लिया है l
इस अवसर पर सी. पी. खन्दुजा , मुख्य महा वनसंरक्षक,वन, पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार मुख्य अतिथि के रूप में एवं सत्यजीत कुमार निदेशक ,संजय गाँधी जैविक उद्दान , पटना, प्रो. शरदेन्दु ,विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग, साइंस कॉलेज ,पटना विश्वविद्यालय, पटना, तथा डॉ पूनम रंजन ,सहायक प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञानं , साइंस कॉलेज ,पटना विश्वविद्यालय, पटना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे l डाक महाध्यक्ष अदनान अहमद ने सभी अतिथियों को पौधे और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l डॉ पूनम रंजन ने बताया की पाटली वृक्ष का मुख्य औषधिये वृक्ष के रूप में बताया l सत्यजीत कुमार ने आश्वासन दिया कि पटना जी पी ओ परिसर में विलुप्तप्राय पौधों को लगाने में मदद करेंगें l सी. पी. खान्दुजा, मुख्य महा वनसंरक्षक एवं अन्य अतिथियों ने डाक विभाग के इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की और कहा की डाक विभाग न केवल संदेशवाहक का कार्य कर रहा है बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहरों का बचाव भी कर रहा है l
इस अवसर पर “ग्रे हॉर्नबिल पक्षी” पर एक ऑडियो पोस्टकार्ड का अनावरण भी किया गया जिसमे एक QR कोड दिया गया है जिसको स्कैन करने पर ग्रे हॉर्नबिल की आवाज सुनाई देती है l डाक विभाग द्वारा विलुप्त होती जा रही ग्रे हॉर्नबिल की आवाज लोगों तक पहुचानें की एक अनूठी पहल की गयी है l
डाक विभाग द्वारा पंचायती राज संस्थान पर हुआ विशेष आवरण का विमोचन
बिहार के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री. दीपक प्रसाद एवं प्रधान सचिव , पंचायती राज विभाग, अरविन्द कुमार चौधरी द्वारा पंचायती राज संस्थान पर किया गया विशेष आवरण का विमोचन
24 फरवरी से 27 फरवरी तक चल रहे राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी बिहार डिज़ीपेक्स-2022 के अंतर्गत आज के द्वितीय कार्यक्रम में डाक विभाग द्वारा पंचायती राज्य संस्थान पर एक विशेष आवरण का विमोचन किया गया l
इस अवसर पर दीपक प्रसाद, राज्य निर्वाचन आयुक्त ,बिहार मुख्य अतिथि के रूप में एवं अरविन्द कुमार चौधरी, प्रधान सचिव , पंचायती राज विभाग, बिहार तथा दया निधान पांडेय, सचिव , समाज कल्याण विभाग, बिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे l डाक महाध्यक्ष अदनान अहमद ने सभी अतिथियों को पौधे और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l अतिथियों ने पंचायती राज्य संस्थान को हमारे समाज में एक विशेष कड़ी के रूप में बताया l

इस अवसर पर “जलकाग ( Cormorant) पक्षी ” पर एक ऑडियो पोस्टकार्ड का अनावरण किया गया जिसमे एक QR कोड दिया गया है जिसको स्कैन करने पर जलकाग ( Cormorant) की आवाज सुनाई देती है l डाक विभाग द्वारा विलुप्त होती जा रही जलकाग ( Cormorant) की आवाज लोगों तक पहुचानें की एक अनूठी पहल की गयी है l

डाक विभाग द्वारा कोविड मेडिकल किट पर हुआ विशेष आवरण का विमोचन
प्रत्य अमृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ विभाग, बिहार द्वारा कोविड मेडिकल किट पर हुआ विशेष आवरण का विमोचन
राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी बिहार डिज़ीपेक्स-2022 में आज के अन्तिम कार्यक्रम में कोविड मेडिकल किट पर हुआ विशेष आवरण का विमोचन । डाक महाध्यक्ष अदनान अहमद के पहल पर डाक विभाग एवं बिहार के स्वास्थ विभाग के साथ एक समझौता हुआ जिसके तहत कोविड मेडिकल किट सभी डाक घरों में उपलब्ध कराया गया है तथा पीड़ित मरीजों का पता स्वास्थ विभाग से मिलते ही उसी दिन उसके घर पर पहुँचाया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ विभाग, बिहार मुख्य अतिथि के रूप में एवं संजय कुमार अपर सचिव , शिक्षा विभाग, बिहार तथा रजनी कान्त, मुख्य महाप्रबंधक (आपूर्ती) बी. एम. एस. सी. आई. एल., पटना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे l प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव ने कोविड काल के दौरान डाक विभाग द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की l

इस अवसर पर “ब्लैक क्राउन नाइट हेरॉन पक्षी ” पर एक ऑडियो पोस्टकार्ड का अनावरण किया गया जिसमे एक QR कोड दिया गया है जिसको स्कैन करने पर ब्लैक क्राउन नाइट हेरॉन पक्षी की आवाज सुनाई देती है l डाक विभाग द्वारा विलुप्त होती जा रही ब्लैक क्राउन नाइट हेरॉन पक्षी की आवाज लोगों तक पहुचानें की एक अनूठी पहल की गयी है l

Join us on:

Leave a Comment