:- अमित सिंह की रिपोर्ट
राजेंद्रसेतु से गुजरते हुए एक 70 वर्षीय वृद्ध ट्रेन से गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई।हाथीदह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया अहले सुबह राजेंद्रसेतु के पास निर्माणाधीन पुल में काम करने वाले मजदूरों द्वारा ये सूचना दी गई कि सेतु के नीचे एक अज्ञात शव पड़ा है।
थानाध्यक्ष ने तत्काल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भेजा तत्पश्चात खुद भी गये, तो एक अज्ञात शव देखा।थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी, और उनके निर्देशानुसार शव की तलाशी ली गई जिससे उक्त व्यक्ति के आधार कार्ड का छायाप्रति और एक ट्रेन का टिकट प्राप्त हुआ।मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
मृतक की पहचान राम लला चौधरी ग्राम-बसहा, थाना- अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे सेवानिवृत्त सचिवालय कर्मी थे और देवघर से वापस आ रहे थे।




