सोनी पांडेय की रिपोर्ट
दरभंगा में देर रात ऑटो चालक की गोली मार कर अज्ञात अपराधियों ने की हत्या, सुबह सबेरे मब्बी थाना इलाके में मिला शव, कई जगहों पर लोगो ने आगजनी कर किया सड़क जाम, शव के साथ मृतक के परिजन भी उतरे सड़क पर, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर खुद पहुचे SDPO कृष्णनंदन कुमार, मीडिया से कहा अपराधियो की जल्द होगी गिराफ्तारी, अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मार की गई हत्या,
दरभंगा के मब्बी थाना इलाके में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई मृतक युवक की पहचान नंदू कुमार के रूप में कई गई जो दरभंगा के मौलागंज का रहने वाला था और ऑटो चलकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था । नंदू की हत्या गोली मार कर की गई है पुलिस फिलहाल शव को पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालो को सौप दिया ।
एक तरफ मृतक के शव को सड़क पर रख परिवार वालो के साथ साथ मुहल्ले के लोगो ने खान चौक जाम कर प्रदर्शन सुरु कर दिया वही ऑटो चालक संघ के लोगो ने बाघ मोड़ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया है ।
प्रदर्शन कर रहे लोग हत्यारे की गिराफ्तारी के अलावा मृतक परिवार के लोगो के लिए सरकारी मुआवजे की मांग कर रहे है साथ ही दरभंगा में बढ़ते अपराध पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्से का भी इज़हार कर रहे है ।
परिवार वालो की माने तो नंदू देर रात किसी अनजान यात्री को लेकर अपने ऑटो को लेकर निकला लेकिन देर रात तक जब घर नही लौटा तो परिवार वालो ने इसकी तालाश सुरु कर दी इसी बीच मब्बी इलाके में शव मिलने की सूचना पर परिवार वाले ने इसकी पहचान भी की ।
वही मौके पर पहुचे दरभंगा शहर के SDPO कृष्णनदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अज्ञात अपराधियो द्वारा ऑटो चालक की गोली मार कर हत्या की गई है जल्द की हत्यारे की गिराफ्तारी का दावा करते हुए उन्होंने बताया कि मृतक परिवार को ज्यादा से ज्यादा सरकारी मदद मिले इसके लिए खुद अपने स्तर से भी प्रयास करेंगे । दरभंगा में बढ़ते अपराध पर उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर सलाखों के पीछे भेज अपराध पर लगाम लगाया जाएगा ।
बाइट
1,आनंद साह,मृतक के भाई 2,रेखा देवी ,मृतक की मौसी 3,कृष्णनंदन कुमार, SDPO




