बेगुसराय में मुख्यमंत्री को दिखाया काला झंडा!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों पूरे सूबे में समाज सुधार यात्रा पर निकले हुए हैं और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंचे थे जहां उन्होंने जीबीका दीदियों को संबोधित किया । लेकिन अपने संबोधन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीपैड पर पहुंचे एवं हेलीकॉप्टर पर सवार हुए उसी क्रम में एक युवक के द्वारा मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास किया गया। हालांकि एन वक्त पर सुरक्षाकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया ।युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी कारी यादव के रूप में की गई है । मीडिया कर्मियों के पूछने पर युवक ने बताया कि पूर्व में जब लालू प्रसाद यादव मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर थे उसी क्रम में विरोधियों के द्वारा उन्हें काला झंडा दिखाया गया था और इसी को लेकर युवक के द्वारा यह हरकत की गई । लेकिन युवक के काला झंडा दिखाने से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं । क्योंकि देखा जाए तो आम लोगों के लिए सभा स्थल पर आने की इजाजत नहीं थी ऐसे में युवक कैसे सभा स्थल और वह भी हेलीपैड तक पहुंच गया जहां पर की मीडिया कर्मियों को भी जाने की इजाजत नहीं थी यह अपने आप में सवाल खड़ा कर रही है। फिलहाल पुलिस के द्वारा युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बाइट- कारी यादव – आरोपी युवक

Join us on:

Leave a Comment