मोकामा:- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर कुएँ में फेंका!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

: मोकामा थाना क्षेत्र के गौशाला रोड वार्ड नंबर – 7 ततवा टोली में स्थित मिडिल स्कूल के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मोकामा थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई । शव की पहचान मणिधर रजक उर्फ पिट्ठू के बेटे करण कुमार के रूप में हुई है। करण तीन बहनों में अकेला भाई था । परिजनों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है, करण शनिवार से ही लापता था । परिजन करण की तलाश अपने रिश्तेदार और जानने वालों के यहां कर रहें थे । इसकी कोई भी लिखित शिकायत मोकामा थाना को नही दी गई थी। करण के पिता ने बताया कि मेरे बेटे की हत्या कर शव को फेंक दिया गया । परिजनो रो-रो कर बुरा हाल है । करण के बहन ने स्थानीय वार्ड पार्षद पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा पहले कई बार धमकी दिया गया कि बेटे को उठवा लूंगा समझा लो ।थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया मामले की पूरी तत्परता से जांच की जा रही है मामले में जो भी अपराधी हैं उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें