:- अमित सिंह की रिपोर्ट
पिछले 13 फरवरी को बाढ़ से एक ऑटो किराए पर लेकर कुछ लोग मोकामा की तरफ आ रहे थे इसी क्रम में मोकामा से हाथीदह लाकर उसके चालक का हाथ पैर बांधकर जंगल में फेंक दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए ।
इस घटना की सूचना हाथीदह थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह को दी उन्होंने तुरंत एक टीम गठित कर थानाध्यक्ष को इस मामले के उद्भेदन का आदेश दिया थानाध्यक्ष ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी अनुसंधान के सहयोग से दो आरोपियों को धर दबोचा परंतु मुख्य सरगना राम शोभा साव इस कांड में फरार चल रहा था, जिसे बीती रात बेगूसराय के लाखों ओपी क्षेत्र के इनियर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
मुख्य आरोपी राम शोभा साव पिता श्रवण साव भी लखीसराय जिले के पिपरिया गांव का ही रहने वाला है। जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया! और इस तरह पुलिस की तत्परता से इस मामले का सफल उद्भेदन हो गया।




