अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा में उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से शराब भट्ठियों को किया नष्ट, शराब किया बरामद
नवादा : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और शराब बनाने का और बेचने का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में आज नवादा के मस्तानगंज गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने अकबरपुर थाना की पुलिस के सहयोग से ड्रोन कैमरे की मदद से दो अवैध शराब भट्टी नष्ट किया गया । साथ ही 26 सौ किलो जावा महुआ को किया गया विनष्ट । पुलिस ने कहा 37 लीटर महुआ चुलाई शराब को बरामद किया गया और शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया गया है। बता दे कि 1 अप्रैल 2016 से बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है लेकिन शराब बनाने वाले और शराब को बेचने वाले मान नहीं रहे । नवादा जिले के गांव कस्बों में नकली शराब बनाकर और नवादा जिले में पूर्ति की जाती है और उसी शराब को लोग सेवन करते हैं। इधर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान पर निकले हुए हैं और हर एक जिला में समाज सुधार अभियान में यही कहते नजर आते हैं कि बिहार में शराब बंदी लागू है और इसे लागू करने के लिए कड़ाई भी की जा रही है। लेकिन शराब पीने वाले मान नहीं रहे हैं और बेचने वाले। भी बाज नहीं आ रहे है




