नालंदा:- बदमाशों ने पिता पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौत!

SHARE:

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

मामूली विवाद में बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या, पिता जख्मी, छानबीन में जुटी पुलिस

एंकर–बिंद थाना इलाके के मसियाडीह गांव में बदमाशों ने मामूली विवाद में पिता पुत्र को गोली मार दिया । गोली लगने से छोटन पासवान के पुत्र धर्मवीर पासवान की मौके पर मौत हो गई । जबकि छोटन पासवान को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
परिजन की माने तो गांव में एक महिला से किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो रहा था । इसी विवाद को लेकर पिता पुत्र बदमाशों को समझाने गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी । गोली लगने से पिता पुत्र दोनों जख्मी हो गए ।
दोनों को जख्मी हालत में बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गया जहां चिकित्सक ने धर्मवीर पासवान को मृत घोषित कर दिया । थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है । जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है । युवक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें