आत्महत्या मामले में 18 घण्टे लेट पहुँचे थानेदार, हुए निलंबित!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

दीपक सिंह हत्याकांड की मुख्य गवाह शबनम कुमारी के आत्महत्या के 18 घंटे लेट से पहुंची घटनास्थल पर पुलिस, हुई कार्रवाई

*मधुसुदनपुर ओपी थाना अध्यक्ष को एसएसपी ने किया निलंबित

भागलपुर,मधुसुदनपुर इलाके के बहवलपुर निवासी दीपक सिंह हत्याकांड की मुख्य गवाह शबनम कुमारी का शव फंदे से लटका पाया गया था, बताते चलें कि इससे पहले भी मृतका शबनम कुमारी की मां का अपहरण 21 जून 2019 को हो गया था लेकिन अभी तक ना उसकी मां मिली ना ही उसका शव ही मिला।

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के कौवाकोहली लक्ष्मणबाग स्थित उसके घर के कमरे में यह घटना बीते सोमवार शाम चार बजे ही हो गई थी लेकिन 18 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लगातार मधुसुदनपुर थाना जाकर शबनम की बहन करीना व उनके पड़ोसी ने कहा की हमारे घर में मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली है , चलकर देखा जाए लेकिन कई बार बुलाने पर भी थानाध्यक्ष वहां नहीं गए। जब मामला तूल पकड़ने लगा तब 18 घंटे बाद पुलिस शबनम के घर पहुंचती है और फंदे से लटके शब को उतारती है।इस तरह की लापरवा ही देखते हुए मधुसुदनपुर ओपी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार को सीनियर एसपी बाबूराम ने निलंबित कर दिया है।

सीटी डीएसपी प्रकाश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दीपक हत्याकांड के सभी आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें