बेगुसराय:- 50 कार्टून शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच पटना मद्द निषेध की टीम और बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता उस वक्त मिली जब गुप्त सूचना के आधार पर एक मैजिक वाहन को जप्त किया जिससे करीब 50 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ है। इस दौरान पुलिस ने मैजिक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के हर हर महादेव चौक के निकट एनएच 31 पर टेंट पंडाल के सामान के बीच मैजिक वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को जप्त किया‌। फिलहाल वाहन को पुलिस जप्त कर नगर थाना लाई है। बताया जा रहा है कि 50 कार्टन शराब को टेंट पंडाल के सामान के बीच छुपा कर लाई गई थी। गिरफ्तार चालक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के संजय झा के पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां भेजना थी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें