स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को समर्पित स्वरांजली कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के तत्वाधान में भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रवक्ता एवं कृष्णा कलायन कला केन्द्र की निदेशक श्वेता सुमन के नेतृत्व, परिकल्पना एवं निर्देशन,संस्कृति प्रकोष्ठ जिला संयोजक राज किशोर गुप्ता “कसौधन”के संयोजन में
भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के अध्यक्षता में स्थानीय खरमनचक स्थित विवाह भवन में संगीत की स्वर साम्राज्ञी ,भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को समर्पित स्वरांजली के माध्यम से गुरुवार को श्रद्धांजली दिया गया। इस कार्यक्रम में लता मंगेशकर के जीवनी के साथ के साथ लाइव कॉन्सर्ट हुआ। पायो जी मैंने राम रतन धन पायो भजन से शुरुआत हुई जिसमें लताजी की उम्र के अलग अलग पड़ाव को दर्शाया गया,प्ले बैक सिंगर का सफर,क्रेडिट लाइन एवं रॉयल्टी के लिए संघर्ष,अपने आदर्शों पर अटल रहने वाली ,अपने स्वाभिमान के साथ कभी न समझौता करने वाली लता,फ़िल्म फेयर अवार्ड् से लेकर भारत रत्न तक का सफर और विश्व पटल पर एक चमकता हुआ सूर्य लता मंगेश्कर के शुरुआती जीवन से लेकर अंतिम क्षण तक के जीवन से जुड़ी खास बातों को अलग अलग कड़ियों में निर्देशिका श्वेता सुमन द्वारा बतलाया गया । शुरुआत में आएगा आने वाला गीत जिससे लता को पहचान मिली ,ऐ मेरे वतन के लोगों ,वन्दे मातरम, हे गंगा मैया तोरे पियरी चढाईबॉ, ओ चंदा मामा,सत्यम शिवम सुंदरम,ज्योति कलश चलके, जिंदगी प्यार का गीत है आदि गीतों को गाकर उन्हें स्वरांजलि दी गयी एवं कार्यक्रम के अंत में ,चिठ्ठी न कोई संदेश ,मेरी आवाज़ ही पहचान है रहे न रहे हम आदि गीत गाकर उन्हें विदाई दी गयी ।जिसमें गायन कलाकार सोनी पांडेय,किंजल रंजन भावना एवं श्वेता सुमन थे, हारमोनियम गोपाल कृष्ण मिश्रा जी,ऑर्गन सिलटू सिन्हा जी एवं तबले का संगत बीरेंद्र मिश्रा जी ने किया। इस अवसर पर लता मंगेश्कर जी के साथ साथ ,बॉलीवुड में आधुनिक संगीत को लाने वाले बप्पी लाहिरी जी एवं विश्व विख्यात नृत्य गुरु पंडित बिरजू महाराज जी को भी श्रद्धांजलि दी गयी।कार्यक्रम में समाज के सभी प्रबुद्ध जन एवं बिभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। भागलपुर भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, विजय कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, वाणिज्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शरद सलारपुरिया, बंटी शुक्ला, सुमन भारती, गुड्डू राय के अलावे अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment