मायागंज अस्पताल की लापरवाही से हुई प्रसुता की मौत!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

ब्लड बैंक होते हुए दिखा ब्लड का अभाव!

भागलपुर,बिहार का सबसे बड़ा पूर्वी क्षेत्र का अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल है । यहां से बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के वजह से प्रसूता को जान गवानी पड़ी|

बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र की गर्भवती महिला फूलों देवी प्रसव कराने के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देर रात भर्ती हुई थी। जहां महिला को नॉर्मल डिलीवरी हुई| डॉक्टर ने कहा कि इसे ब्लड की कमी है| आनन-फानन में परिजनों ने ब्लड उपलब्ध कराने के लिए एड़ी चोटी लगा दी| वहीं मौके पर एक युवक तैयार भी हुआ तो ब्लड देने के एवज में आठ हजार रूपये की मांग की, इधर परिजन पैसे देने को तैयार हो गए तब तक इधर प्रसूता की मौत हो गई । जबकि प्रसूता का बच्चा जीवित है।

अब सवाल यह उठता है कि बिहार के पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लड के अभाव में अगर प्रसूता की मौत हो जाती है तो इनका जिम्वार कौन होगा?

Join us on:

Leave a Comment