प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन गांव में समारोह आयोजित कर लोगों को कर रही जागरूक
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच लोगों में जन जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन गांव में समारोह कर लोगों को जागरुक करने का काम शुरू किया है। मंझौल अनुमंडल प्रशासन के द्वारा चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर गांव में शराबबंदी और नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में एसडीओ मुकेश कुमार , डीएसपी सतेन्द्र कुमार, बीडीओ, सीओ , थाना अध्यक्ष समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी समारोह में उपस्थित हुए। समारोह में डीएसपी ने कहा कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। लोगों से अपील है कि शराब ना पी हैं और ना बनाएं , ताकि जो सरकार का सपना है वह सफल हो सके। दरअसल खंजापुर गांव से शराब पीने बनाने के लिए के कई मामले सामने आए थे इसको लेकर लोगों में जन जागरूकता को लेकर प्रशासन के द्वारा यह कदम उठाया गया है ताकि लोग नशाबंदी और शराबबंदी के प्रति जागरूक होकर इस कार्य को ना सिर्फ बहिष्कार करें बल्कि जो लोग इसमें शामिल हो उसकी सूचना पुलिस को भी ताकि यह गांव बेगूसराय के लिए ना सिर्फ आदर्श गांव बने बल्कि एक मिसाल भी कायम करें।
बाईट- सत्येन्द्र कुमार, डीएसपी मंझौल बेगूसराय




