सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
साहिबगंज
कल मंगलवार की देर रात बिजली ऑफिस के निकट सड़क दुर्घटना में ओपी क्षेत्र के छोटा पंचगढ़ वार्ड नंबर 26 निवासी विष्णु कुमार ठाकुर पिता अशोक ठाकुर की मौत हो गई। प्राप्त जकनकारी के अनुसार मृतक किसी कार्य से सकरोगढ़ गया था, जहाँ से वापस लौटने के क्रम में बिजली विभाग कार्यलय के निकट किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचित करते हुए घायल को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से उसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई।




