बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

SHARE:

शोभाराम पण्डा की रिपोर्ट

माघी पुर्णिमा पर बुधवार को बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बासुकीनाथ (दुमका)

माघी पुर्णिमा बुधवार के दिन बाबा बासुकीनाथ के फ़ौजदारी दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह लगभग चार बजे मन्दिर प्रबंधन द्वारा बाबा मंदिर सहित सभी मन्दिरों का पट खोला गया । गर्भगृह के साफ सफाई के बाद मन्दिर का गेट स्थानीय श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना के लिये खोल दिया गया । पाँच बजे सुबह सरकारी पूजा सम्पन्न होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाहर से आये श्रद्धालुओं के लिये मन्दिर परिसर में प्रवेश करने के लिये पूर्वी हाथीद्वार को खोल दिया गया। प्रातः सात बजे तक मन्दिर परिसर ऒर बाजार में कम भीड़ नजर आई । सात बजे सुब्ह के बाद आगन्तुक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का जो सिलसिला चला वो खबर प्रेषण तक जारी था। आगन्तुक श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम तरीके से जलार्पण कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने बाबा मंदिर, पार्वती मन्दिर एवं मन्दिर परिसर तथा हाथी गेट एवं मुख्य द्वार (सिंह द्वार ) पर दर्जनों पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। बासुकीनाथ के पवित्र शिवगंगा सरोवर में प्रत्येक महीने के पुर्णिमा तिथि को बासुकीनाथ आनेवाले श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई एवं मन्दिर के गेट तक दंड भी दिया। माघी पुर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालु के बासुकीनाथ आने से बाजार भी गुलज़ार रहा। सभी दुकानों के दुकानदारों के चेहरों पर खुशी की चमक दिखाई दिया। माघी पुर्णिमा के दिन स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था पर अपना ध्यान रखा। जिससे बासुकीनाथ के मेला क्षेत्र में किसी तरह के वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया । आज माघी पुर्णिमा के दिन संध्या काल मे बाबा बासुकीनाथ के पवित्र शिवगंगा सरोवर में सन्ध्या काल मे बासुकीनाथ मन्दिर न्यास समिति एवं पण्डा धर्मरक्षिणी सभा के बैनर तले महाआरती का आयोजन संभावित है । पण्डा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पण्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संध्या काल मे बासुकीनाथ शिवगंगा सरोवर में सम्पन्न होने वाले महाआरती में मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह दुमका के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं दुमका के पुलिस अधीक्षक एवं एस डी एम भी शामिल होंगे ।

Join us on:

Leave a Comment