ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
सेविका सहायिकाओं ने विधायक नलीन सोरेन से मिलकर सौंपा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन
25 फरवरी को होगा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम, सकारात्मक ज़बाब नहीं मिलने पर तीन मार्च को विधानसभा का घेराव
काठीकुंड(दुमका)
झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बनैर तले बुधवार को सेविका सहायिकाओं ने विधायक नलीन सोरेन से मिलकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।विधायक ने सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। मौके पर शिकारीपाड़ा, काठीकुंड एवं रानीश्वर प्रखंड की सेविका सहायिकाएं उपस्थित थीं।विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में सेविका सहायिकाओं की सेवा स्थायीकरण किया जाय,सरकारी कर्मचारियों के अनुरूप नियमावली बनाई जाए, सेवानिवृत्त के बाद पेंशन सुविधा लागू किया जाए, सेवानिवृत्त के बाद एक मुश्त पांच लाख रुपए भुगतान हो, सभी सेविका सहायिकाओं को शत-प्रतिशत सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर एवं सहायिका को सेविका के पद पर प्रोन्नति हो, मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर बहाली की जाएं, भविष्य निधि लागू करने समेत विभिन्न मांगों शामिल हैं। सदस्यों ने बताया कि अगले 25 फरवरी को राज्य की सेविका सहायिकाओं पुनः एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन का कार्यक्रम करेंगी, तत्पश्चात सकारात्मक जबाव न मिलने पर 3 मार्च को सभी प्रदेश की सेविका सहायिकाएं विधानसभा का घेराव करने को मजबूर होंगी।मौके पर जिला अध्यक्ष मर्शीला हेम्बरम, पाकुटी किस्कू, तेरेशा मुर्मू, गुड्डी देवी, दुरशीला मरांडी, फुलीन हांसदा, आबेला मुर्मू, नयनतारा मुर्मू, समेत कई सेविका सहायिकाओं उपस्थित रही।




