ऋषिकेश की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 177 करोड़ की लागत से निर्मित जू सफारी का किया उद्घाटन।
बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी,नीरज कुमार बबलू सांसद,विधायक रहे मौजूद।
एंकर–मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर एक बार पर्यटन के क्षेत्र में बिहार वासियों को एक बड़ी सौगात देने का काम किया हैं l राजगीर की वादियों में 177 करोड़ की लागत से निर्मित जू सफारी का उद्घाटन बुधवार की दोपहर बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी,संजय कुमार सिंह नीरज कुमार बबलू ने सँयुक्त रूप से जु सफारी का उदघाटन किया। इस जूस सफारी में घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट की भी शुरुआत किया गया।उदघाटन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सफारी बस से अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों व अधिकारियों के साथ लगभग एक घंटे तक जु सफारी का भृमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने जंगली जानवरों को भी नजदीक से देखा।सीएम नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा की जु सफारी का आज उद्घाटन हुआ यह बिहारवासियो के लिए खुशी की बात है।फिलहाल इस जु सफारी में लायन सफारी,टाइगर सफारी,लियोपार्ड सफारी,हिरण सफ़ारी बनाया गया है जिसको आप सफारी बस से घूमने के दौरान खुली आंखों से देखकर आंनद ले सकते है।सभी जानवरो की सुरक्षा चिकित्सा खाने पीने समेत कई तरह का प्रवन्ध किया गया है।शेष बाघ और शेर के लिए तमिलनाडु और महाराष्ट्र से बात चल रही है।नेचर सफारी और जु सफारी को जोड़ने के लिए एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।ताकि लोग जरासन्ध का अखाड़ा भी देख सके और किसी को कोई समस्या ना हो।राजगीर के विस्तार के लिए लगातार राज्य सरकार काम कर रही है।बिहार में गया के बाद राजगीर को टूरिस्ट के क्षेत्र में पहचान बढ़ रहा है।घर घर तक गंगा जल पहुँचाने के लिए राज्य सराकर बड़े पैमाने पर काम कर रही है। पंच पहाड़ी के चारो तरफ सैयक्लोपियन वाल को विश्व धरोहर की सूची में लाने के लिए प्रयत्नशील है।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बचपन से राजगीर से मेरा अलग लगाव रहा है इसीलिए यहां सभी समुदायों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई।राजगीर का उत्थान होने से बिहार के साथ साथ देश का विकास होगा।
बाइट।नीतीश कुमार सीएम
बाइट।नीरज कुमार बबलू 1मंत्री
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




