ब्यूरो रिपोर्ट
हाथीमारा गांव से कालाजार के तहत आईआरएस छिड़काव कार्यक्रम का शुभारंभ
दुमका
आज मंगलवार को सदर प्रखंड दुमका अंतर्गत कैराबनी पंचायत के हाथीमारा गांव से कालाजार के तहत आईआरएस छिड़काव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालाजार उन्मूलन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में कालाजार के लक्षण,कारण एवं उपचार के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। रैली में जेएसएलपीएस की महिलाओं ने कालाजार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए “हम सबने ठाना है कालाजार मिटाना है, 15 दिन से ज्यादा बुखार हो सकता है कालाजार, कालाजार की एक ही इलाज दवाई छिड़काव एवं साफ सफाई” के नारे लगाए।
इस दौरान दुमका सदर के चिकित्सा पदाधिकारी, मुखिया , पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जेएसएलपी स के कर्मी और स्वयं सहायता समूह के दीदी लोग तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।




