बीडीओ ने किया विकास योजनाओं की समीक्षा!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट

बीडीओ ने किया मोहलबना एवं आसनजोर पंचायत में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण

15 वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश

जामा(दुमका)

प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जामा प्रखंड क्षेत्र के आसनजोर एवं मोहलबना पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आसनजोर, रंगनी पल्सिया, जरपुरा आदि गांव में पीडीएस दुकानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, 15 वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना आयोग से संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया।
जामा वीडिओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि जामा प्रखंड क्षेत्र में जांच टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया और इस दौरान जहां कमी पाई गई वहां के संबंधित लाभुकों, पंचायत सचिवों को एवं रोजगार सेवकों को कार्य को दुरुस्त करने एवं अपूर्ण योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने इस दौरान 15 वें वित्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
मौके पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नवीन कुमार पंकज एवं पंचायत सचिव के अलावा लाभुक भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment