ब्यूरो रिपोर्ट
तुष्टिकरण की नीति अपनाकर मामले की लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है हेमंत सरकार- सुरेश मुर्मू
जामा(दुमका)
हज़ारीबाग के बरही में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ द्वारा रूपेश पांडेय की निर्मम हत्या के विरोध एवं उसे न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा जामा मंडल अध्यक्ष राजू प्रसाद दर्वे के अगुवाई में जामा चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और घटना में शामिल दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। मौके पर भाजपा नेता सुरेश मुर्मू ने कहा कि राज्य की झामुमो सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है और मामले की लीपापोती कर दोषियों को बचाने का काम कर रही है। दोषियों को फांसी देने एवं मृतक रूपेश पांडेय को मॉब लिंचिंग कानून के तहत मुआवजा दिए जाने की मांग की। इसके पश्चात दो मिनट मौन धारण कर रूपेश पांडेय की आत्मा की शांति की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेता इंद्रकांत यादव, हराधन मरीक, घोलटन खिरहर, अशोक मंडल, देवेन्द्र मरीक, रामयश कुमार, सिंकदर दर्वे, भोली लायक, प्रदीप कुमार दर्वे, सुनील कुमार, सुजित राउत, मोहन राउत, सुरेश पंडित, गौतम रजक, संतोष यादव, नागेद्र यादव, वकील राणा, बालेश्वर राणा, जितेन्द्र राणा, नरेन्द्र टुडू, राजेश हेम्ब्रम, प्रधान किस्कू,नरेश दर्वे, शिवधर मरीक, जुगनू कुमार दर्वे, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।




