बेगूसराय में एक फेरी करने वाले युवक की शव पेड़ से लटका मिला

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में आज सुबह सुबह एक फेरी वाले की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव के बगीचे की है। बताया जाता है कि तेघड़ा बाजार निवासी राम सागर साह आज सुबह 5 बजे अपने घर से चाय पीने की बात कह निकला था। सुबह 9 बजे के करीब लोगों ने दनियालपुर गांव के बगीचे में राम सागर साह का शव पेड़ से जमीन में सटा हुआ लटके अवस्था में देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। जिस अवस्था में पेड़ से शव लटका हुआ है ऐसे में पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों का आरोप है कि उसका पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था इसी विवाद को लेकर उसके पिता की हत्या की गई है।
बाईट- कन्हैया कुमार मृतक के पुत्र
बाईट- अशोक राय, स्थानीय चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment