ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
हथियार व कारतूस बरामद न्यूज नालंदा
नालंदा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से एक लोडेड कट्टा पांच कारतूस दो गैस कटर स्प्रे समेत अन्य सामान को बरामद किया है। छापेमारी की कार्रवाई बिहारशरीफ सदर और राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में की गयी है। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में अवधेश कुमार के घर में कुछ अपराधी अपराध की योजना व पूर्व में लूट के सामान का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस छापेमारी टीम में शामिल लहरी थाना अध्यक्ष बेन थाना अध्यक्ष छबीलापर थाना अध्यक्ष जिला सूचना इकाई ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है। उक्त सूचना पर छापेमारी कर मौके से छह बदमाश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर बेन, सिलाव और छबीलापुर में छापेमारी कर दो अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया गया।




