प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में शराब धंधेबाजो एवं शराब माफिया को खोज कर रही है उत्पाद विभाग की ड्रोन कैमरा
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में शराब धंधेबाजों और शराब माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब उत्पाद विभाग ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार को पूरे दिन और देर शाम तक ड्रोन के माध्यम से तेघड़ा थाना क्षेत्र के चौर इलाके एवं बीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी में शराब की तलाशी की गई। ड्रोन की तलाशी के दौरान उत्पाद विभाग ने खरीब 13 सौ किलो गाजा एवं 28 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की साथ ही साथ उत्पाद विभाग ने शराब बनाने के उपकरण, गैस चूल्हा एवं अन्य सामान भी बरामद किए । आप तस्वीरों में देख सकते हैं की पुलिस किस तरह ड्रोन चला कर खेतों में शराब खोज रही है और उसके बाद शराब को बरामद किया है। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया की पुलिस मुख्यालय की ओर से ड्रोन मुहैया कराई गई है साथ ही साथ यह निर्देश दिया गया है कि जिन इलाकों में आसानी से पुलिस नहीं पहुंच पाती थी एवं शराब के धंधे बाज आसानी से कारोबार कर रहे थे उन इलाकों में लगातार छापेमारी की जाए एवं शराब माफियाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए । दुर्गेश कुमार ने बताया कि अभी यह अभियान लगातार जिले के विभिन्न इलाकों में जारी रहेगा।
वाइट – दुर्गेश कुमार – उत्पाद इंस्पेक्टर बेगूसराय




