वाहन चोरी करने वाले गिरोह का उदभेदन, 7आरोपी गिरफ्तार !

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर में इशाकचक थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात में कार्रवाई करते हुए चोरी के दो स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और तीन ई – रिक्शा के साथ सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है| वहीं इस संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान सिटी डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत रात्री में ईशाकचक थाना में एक विशेष पुलिस टिम का गठन किया गया था| इसी क्रम में इशाकचक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवानों ने भोलानाथ पुल के समीप कार्रवाई करते हुए एक प्लसर मोटरसाईकिल के साथ साजन कुमार और एक ई – रिक्शा के साथ रोहित कुमार और सुरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है| वहीं डीएसपी ने कहा की गिरफ्तार अभियुक्तों ने यह ई – रिक्शा बांका के रजौन थाना क्षेत्र से चुराने कि बात कही है और इसे ये लोग बेचने वाला थे| इसके अतिरिक्त इन लोगों ने पुलिस से पिछले दिनों बरहपुरा से ई – रिक्शा चोरी करने और उसे गुड्डू मोटर गैरेज के मालिक महताब के पास 12 हजार रूपए में बेचने की बात कही | जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर शुक्रवार को छापेमारी करते हुए चोरी का उक्त ई- रिक्शा बरामद कर लिया है| इस दौरान पुलिस ने गैरेज संचालक महताब को भी गिरफ्तार कर लिया है| जबकि महताब ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपियों ने चोरी का उक्त ई- रिक्शा मरम्मत करने के लिए दिया था| वहीं डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इन लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान तिलकामांझी और कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी के दो स्कुटी के साथ प्रितम कुमार और विकास कुमार को दबोच लिया है| इसके उपरांत पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त रोहित कुमार की निशानदेही पर ही कार्रवाई करते हुए कृष्णा कुमार को आदमपुर से चोरी के एक ई – रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया| डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि आरोपियों द्वारा बताए गए चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है| इसके अलावा डीएसपी की मानें तो आरोपी रोहित कुमार इससे पहले बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था| वहीं पुलिस अन्य आरोपियों का अपराधिक इतिहास पता करने में जुटी हुई है|यहां आपको बता दें कि कार्रवाई के दौरान उक्त टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धमेन्द्र कुमार वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक विकाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पुजा शर्मा, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राघव कुमार सिंह और सशस्त्र गृहरक्षक बल अनुप लाल दास एवं प्रमोद कुमार यादव शामिल थे|

Join us on:

Leave a Comment