:- अमित सिंह
परमेश्वरी बाबू पूर्व वार्ड पार्षद के निधन पर नगर परिषद मोकामा कार्यालय मे किया गया शोक सभा का आयोजन :: प्रतिष्ठित, सम्मानित स्व परमेश्वरी बाबू के निधन पर कार्यालय नगर परिषद मोकामा मे उनके आत्मा की शांति हेतु शोक सभा आयोजित किया गया, इसी क्रम मे उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि बीते दिन परमेश्वरी बाबू जो पूर्व पार्षद भी रह चुके हैँ, का स्वर्गवास हुआ है, उनकी मृत्यु से पूरा नगर परिषद परिवार शोकाकुल है, हम सब की प्रार्थना है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं इस दुःख की घड़ी मे उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। नगर परिषद परिवार कि ओर से उनके बड़े पुत्र अमरेश कुमार उर्फ़ मुन्ना जी को विनम्र श्रद्धांजलि संदेश समर्पित किया गया। इस मोके पर वार्ड पार्षदगण एवं नगर परिषद के कर्मीगण उपस्थित दिखे।




