बेगुसराय पहुँचे बार काउंसिल के सदस्य पंकज कुमार

SHARE:

प्रशांत कुमार

बेगूसराय दौरे पर पहुंचे बिहार बार काउंसिल के सदस्य पंकज कुमार ने व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव प्रमोद कुमार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार अम्बष्ट जिला वकील संघ के महासचिव विजय कांत झा संयुक्त सचिव अमित कुमार कौशल कुमार सुबोध झा समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। बार काउंसिल के सदस्य पंकज कुमार ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद काउंसिल स्तर पर उनके समाधान का आश्वासन दिया। पंकज कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं ने बार काउन्सिल से मिलने वाले मेडिकल क्लेम और डेथ क्लैम को लेकर बात की है इसकी राशि को बार काउंसिल से बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है इसके साथ ही कई तरह की समस्याएं कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं को होती है इसको लेकर विचार-विमर्श किया गया है।
बाईट- पंकज कुमार, सदस्य बार काउंसिल बिहार
बाइट:- प्रमोद कुमार सचिव अधिवक्ता संघ

Join us on:

Leave a Comment