पत्थरकांटा रामगढ़ के समीप बाईक और टैंपू में जोरदार टक्कर,एक की मौत दो घायल

SHARE:

ललित कुमार पाल की रिपोर्ट

शिकारीपाड़ा (दुमका)

आज मंगलवार को थाना क्षेत्र के पथराकांटा रामगढ़ के पास बाइक और आंटो में हुई आमने सामने की जोरदार टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एवं दो के घायल् होने की सूचना मिली है|प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा हटिया से पति मुडरा मुर्मू उम्र लगभग 28 वर्ष , पत्नी सुखी किस्कु उम्र करीब 25 वर्ष, और बेटी सुनीता मुर्मू उम्र करीब 2 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से कुसुम घाटी अपने घर ्जा रहे थे| उसी दौरान सामने से आ रही ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए| सूचना पाकर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पति मुडरा मुर्मू की मृत्यु हो गई वही पत्नी और छोटी बच्ची का प्रथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका सदर रेफर कर दिया गया है| मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है|

Join us on:

Leave a Comment