सीएसपी संचालक पर गबन का आरोप!

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

सीएसपी संचालक पर पीएम आवास के लाभुक ने लगाया दस हजार रुपया गबन करने का आरोप

वासुदेव ने बीडीओ को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग, बीडीओ ने दी रामगढ़ थाना में आवेदन देने की सलाह

रामगढ़(दुमका)

प्रखंड के बरमसिया पंचायत अन्तर्गत धावाटांड गांव के बासुदेव राय पिता स्व० सनु राय के नाम एक पीएम आवास स्वीकृत हुआ था| लाभुक के खाते में पहले किस्त का 40,000 रुपया क्रेडिट हुआ था|.लाभुक बासुदेव राय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पीएम आवास निर्माण के लिए राशि निकासी हेतु ठाड़ी हाट के सीएसपी संचालक अक्षय माल तथा दुयोधन सिंह के पास गया| बताया कि मैंने सीएसपी संचालक को 20,000 रुपया निकालने को कहा तथा अपना बैंक पास बुक सीएसपी संचालक को दे दिया|सीएसपी संचालक ने मेरे खाते से 20,000 रुपये की निकासी कर मुझे मात्र आधा रुपया 10,000 दिया तथा 10,000 स्वयं रख कर बताया कि कुछ दिनो में पैसा दे देंगे| बताया कि एक सप्ताह बीतने के बाबजूद सीएसपी संचालक ने पैसा नही दिया|बताया कि पैसा नही मिलने के कारण आवास निर्माण बाधित हो गया है|वासुदेव ने कहा कि मामले में मैंने बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा को आवेदन देकर ठाड़ी हाट के सीएसपी संचालक अक्षय माल तथा दुर्योधन सिंह के खिलाफ कारवाई की मांग की है|बीडीओ ने मुझे थाना में सीएसपी संचारक के खिलाफ आवेदन देने की सलाह दी है|

Join us on:

Leave a Comment