ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
काठीकुंड(दुमका)
काठीकुंड दानीनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को बाबा दानीनाथ मंदिर समिति की बैठक जोन सोरेन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मेला, रंगाई-पुताई,विधि व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले बाबा दानीनाथ मेला का आयोजन हिजला मेला के पश्चात ही करने पर समिति विचार करेगी। शिवतला ग्राम प्रधान जोन सोरेन ने बताया कि चंदा संग्रह करने के लिए राजेंद्र पंडा, षष्ठी पंडा, गंगाधर पाल, राजेंद्र प्रसाद भगत को अधिकृत किया गया है। सभी जमा चंदा दानीनाथ मेला आयोग समिति के खाता में जमा किया जायेगा। दानीनाथ मंदिर का रंगाई-पुताई राजेंद्र के द्वारा कराया जायेगा जिसमें 55000 रूपये खर्च किया जायेगा। इस मौके पर सोपन कापरी, निर्मल मोदी, विशु पंडा, मोईनुद्दीन अंसारी, बंसत कुमार, समेत कई सदस्यों उपस्थित थे।




