नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
रजौली (नवादा) रजौली थाना क्षेत्र के सिरोडावर पंचायत के सिरोडावर गांव और चौथा में खेत से साग तोड़ने को लेकर खेत मालिक ने युवती समेत 8 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।सिरोडावर निवासी अशोक राजवंशी ने बताया कि मेरी पुत्री रेशमा कुमारी साग तोड़ने के लिए चौथा गांव के दिलीप यादव के खेत गई थी।इसी बीच दिलीप यादव व कुलदीप यादव के पुत्र भनभन यादव ने लाठी से मारपीट करने लगा।उसे बचाने आये उसके विमलेश कुमार को भी लाठी से मारकर सर फोड़ दिया।जितने भी परिजन बचाने आये सभी को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।घायलों को परिजनों की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।अस्पताल में ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉ मुन्ना दुसाद ने बताया कि युवती के पैर में गम्भीर चोटें आई है।वहीं एक युवक का सर फटा हुआ है एवं अन्य लोग भी घायल हैं।घायलों की पहचान सिरोडावर निवासी अशोक राजवंशी की पुत्री रेशमा कुमारी,विजय राजवंशी के पुत्र विमलेश कुमार,मुकेश राजवंशी की पत्नी गौरी देवी,सोहर राजवंशी के पुत्र शैलेश कुमार,जीतन राजवंशी के पुत्र रौशन कुमार,अशोक राजवंशी के पुत्र शिवा कुमार,सुरेश राजवंशी के पुत्र आशीष कुमार व तुलसी राजवंशी के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है।घायलों के परिजनों ने बताया कि ईलाज के उपरांत थाना को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।




