गूगल में गलती खोजने वाले ऋतुराज का सम्मान समारोह!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोट

बेगूसराय में दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में गलती खोज रातोरात मीडिया की सुर्खियों में आया

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में गलती खोज कर रातोंरात मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले इंजीनियरिंग का छात्र ऋतुराज को आज सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। बेगूसराय के मुंगेरी गंज निवासी इंजीनियरिंग छात्र ऋतुराज को मुगेंरीगंज विकास समिति के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां समिति के अध्यक्ष समीर शेखर और अन्य सदस्यों ने उसे बुके और शाल देकर सम्मानित किया। दरअसल ऋतुराज चौधरी ने गूगल में गलती ढूंढ कर इसकी सूचना गुगल कै दी थी जिसके बाद गूगल ने गलती मानते हुए उसे होल आफ फेम से नवाजा है और उन्हें रिसर्चर में भी शामिल किया है । ऋतुराज के इस उपलब्धि को लेकर उसे सम्मानित किया गया हैं। आज मुगेरीगंज विकास समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। ऋतुराज ने बताया कि वह विभिन्न साइटों में बग ढूंढने का काम कर रहे थे इसी दौरान उनके द्वारा गूगल में भी बग ढूंढा गया और इसकी सूचना गूगल को भी दी गई । गूगल ने भी इसकी गलती को माना है और उसे अपने गूगल में रिसर्चर में शामिल किया है। इस बीच ऋतुराज को सोशल मीडिया में गूगल में जॉब लगने और अमेरिका जाने की खबर भी वायरल हुई है जिसका खंडन किया है। परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग भी काफी खुश हैं कि ऋतुराज ने गलती ढूंढकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
बाईट- ऋतुराज कुमार, गूगल बॉय

Join us on:

Leave a Comment