शंखनाद ब्यूरो बांका
प्रखंड स्थित मधुबन विवाह भवन भवन में रविवार को रजौन थाने में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार की विदाई समारोह आयोजन किया गया। जहां प्रखंड के कई मुखिया समेत पंचायत समिति जिला परिषद भी मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में सबसे पहले मजगाय दडपा के मुखिया मृत्युंजय सिंह और ओडहारा पंचायत के मुखिया प्रवीण सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया । जिसके बाद ओडहारा के पैक्स अध्यक्ष राघवेंद्र मंडल ने कहा कि इनके कार्यकाल में कभी भी लोगों को संतुष्टि मिला। राजेश कुमार इमानदार और साथ मिलकर चलने वाले थे। जबकि रजौन थाने में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि को लगाम लगाना पहली प्राथमिकता होगी। जबकि सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि रजौन के लोगों का प्यार शायद ताउम्र भूल पाऊं। लेकिन विभागीय आदेश के बाद तो हर किसी को जाना ही होता है। हमें विश्वास है यहां की जनता नई पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह का बखूबी साथ देंगे। क्योंकि अजीत जी के पास भी एक लंबा अनुभव है। जबकि दीप नारायण सिंह भूसिया महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है इन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच सीधा संबंध स्थापित कर एक नया आयाम स्थापित किया है। जबकि अंत में मृत्युंजय सिंह ने कहा कि इन्होंने प्रतिनिधि का हमेशा सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं को सुना जिससे पुलिस और लोगों के बीच एक नया सामंजस्य स्थापित हुआ। वही इस अवसर पर जदयू मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी, कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मनोज सिंह, मनोज दास, छोटेलाल मंडल, रितेश कुमार सिंह, अजीत राव, मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार चौधरी समेत कई मौजूद रहे




