बेगूसराय में शराबबंदी के बीच शराब तस्करी जारी

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच लगातार शराब तस्कर शराब की तस्करी में लगा हुआ है। इसी कड़ी में तेघड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अयोध्या गांव के एक बांसवारी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। दरअसल तेघरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि बांसवारी में लावारिस अवस्था में काफी मात्रा में शराब रखी हुई है। इस सूचना पर थाना पुलिस ने छापेमारी की जहां बांसवारी से 248 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब विभिन्न ब्रांड और विभिन्न साइज के बोतलों में शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लावारिस अवस्था में शराब बरामद की गई है इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार शराब की खेप को किसने रखा था।
बाईट- संजय कुमार ,थाना अध्यक्ष तेघड़ा बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment