तिसरे तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 1000 करोड़ के पार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपूर, शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही का वित्तीय परिणाम घोषित किया गया। परिणाम में 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही का निवल लाभ, वर्ष-दर-वर्ष 90.02% वृद्धि के साथ रु 1,027 करोड़ रहा। आस्तियों पर प्रतिफल (आरओए) वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 23 बीपीएस वृद्धि के साथ 0.51% रहा। इक्विटी पर प्रतिफल वर्ष-दर-वर्ष 205 बीपीएस वृद्धि के साथ 11.59% रहा। सीआरएआर 16.66% रहा और सीईटी-1 अनुपात 13.16% रहा। इस तिमाही में सकल एनपीए अनुपात पिछली तिमाही की तुलना में 154 बीपीएस कम होकर 10.46% रहा जबकि निवल एनपीए अनुपात पिछले तिमाही के तुलना में 13 बीपीएस कम हैकर 2.66% रहा। इस तिमाही में प्रावधान कवरेज अनुपात(पीसीआर) 86.86% के उच्च स्तर पर रहा। आंचलिक प्रबन्धक राजेश कुमार ने प्रधान कार्यालय द्वारा प्रेषित वित्तीय परिणाम की प्रति उपलब्ध कराई। उन्होने वित्तीय परिणाम को उत्साहवर्धक बताया साथ ही उन्होने कहा कि बैंक ने 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में अपने सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया है तथा लगातार छ्ठे तिमाही में मुनाफा कमाया है जिसमें भागलपुर अंचल का भी अच्छा योगदान रहा। आंचलिक प्रबन्धक राजेश कुमार ने उम्मीद जताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में बैंक ऑफ इंडिया निश्चित तौर पर अच्छा व्यापार करेगा तथा लाभ अर्जित करेगा। श्री कुमार ने बताया कि बैंक अपने टेग लाइन रिश्तों की जमा पूंजी को आत्मसात करते हुए चलती है तथा अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि कासा जमाराशियों में वर्ष-दर-वर्ष 10.74% वृद्धि हुई है तथा कसा का अनुपात 44.07% रहा। आंचलिक प्रबन्धक ने बताया कि दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक के शुद्ध लाभ में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 90.02% की उछाल आई है। श्री राजेश कुमार ने बताया कि वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भी बैंक ऑफ इंडिया ने वर्ष-दर-वर्ष 10.61% वृद्धि हुई है। जहां पीएमएसबीवाई में पूरे वर्ष के लक्ष्य 30% की तुलना में उपलब्धि 34.11% रही। पीएमजेजेबीवाई में पूरे वर्ष के लक्ष्य 15% की तुलना में उपलब्धि 15.70% रही वहीं एपीवाई प्रति शाखा के वार्षिक लक्ष्य 70% की तुलना में 67% प्राप्त किया। आंचलिक प्रबन्धक श्री राजेश कुमार ने बताया कि बैंक डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में भी बेहतर परिणाम ला रहा है तथा उपयोगकर्ताओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
बैंक ऑफ इंडिया भागलपुर अंचल के आंचलिक प्रबन्धक राजेश कुमार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के 31 दिसंबर 2021 के परिणाम को कुल मिलाकर उत्साहवर्धक बताया तथा आगे भी बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई। मौके पर उप-आंचलिक प्रबन्धक विनीता भी उपस्थित रहीं।

Join us on:

Leave a Comment