सोनी पांडेय
सरकारी प्रखंड कार्यालय भवन से खिड़की, किवाड़, चौकठ के साथ कई क्विंटल का मुख्य द्वार के ग्रिल तक हो गई चोरी , जबकि उसी परिसर में SDO,के आवास क साथ बिरौल थाना भी है लेकिन हर दिन चोर सरकारी भवन से कर रहे है चोरी।लेकिन पदाधिकारी बने है लापरवाह .
बिरौल अनुमंडल मुख्यालय परिसर में अधिकारी ,कोतवालों के जमावड़े के बीच से सेंधमारी कर लाखों की चोरी होती रही, पर अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं मिली। अति सुरक्षित जोन में अवस्थित पुराने अंचल व प्रखंड कार्यालय भवन से खिड़की, किवाड़, चौकठ के साथ कई क्विंटल का मुख्य द्वार के ग्रिल तक की चोरी कर ली गयी है। इससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगने लगा है। हैरत की बात यह है कि अधिकारियों से भरे परिसर में आधा दर्जन से अधिक चापाकलों के हेड व पाइप की भी चोरी कर ली गयी, फिर भी प्रशासन के कान पर जूं नही रेंगी।
स्थानीय अधिवक्ता श्रवण कुमार चौधरी ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय परिसर अवस्थित एसडीएम व एसडीएम के हाउस गार्ड, बॉडीगार्ड सहित कई कर्मी व एसडीपीओ कार्यालय के पांच गज पर अवस्थित पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय से उपस्कर सहित भवन तोड़कर गेट, चौखट, ग्रिल की चोरी हो गयी है। सुरक्षा कर्मी अपने कर्तव्य से विमुख हो चुके हैं। कोतवाल के बीच से हो रही चोरी साफ दर्शाता है कि अनुमंडल पुलिस कार्यालय भी सुरक्षित नहीं है। जब सरकारी संपत्ति का यह हाल है तो निजी के क्या कहने।




