सड़क हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र की मौत दूसरा घायल!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के मकनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो इंटरमीडिएट के छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों जख्मी छात्रों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दोनों छात्र को रेफर कर दिया। एक छात्र ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर नूरसराय के मकनपुर से बिहारशरीफ इंटर की परीक्षा देने आ रहे थे, तभी यह सड़क हादसा हुआ फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाइट।रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment