धीरज शर्मा की रिपोर्ट!
भागलपुर,नाथनगर के नसरतखानी मोहल्ले में स्वतंत्रता सेनानी बनारसी प्रसाद सिंह की शुक्रवार को पुण्यतिथि मनाई गई। जिसका देहांत 4 फरवरी 2006 को नसरतखानी अपने आवास पर हुई थी। पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सभी परिवार के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके परिवार के सभी लोगों के साथ-साथ समाज के भी दर्जनों लोग मौजूद थे। उनके पुत्र अरुण कुमार सिंह ने अपने पिता बनारसी प्रसाद सिंह के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए गए कार्यों के विषय में बताया। वही बता दे की नसरत खानी मोहल्ले से कई स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्रता संग्राम में शामिल थे, जिसमें मुख्य रुप से स्वर्ग लोकनाथ शर्मा, स्वर्गीय अधिक लाल सिंह , गोवर्धन प्रसाद सिंह, और अमरनाथ झा के अलावे कई स्वतंत्रता सेनानी नसरत खानी मोहल्ले से स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भागीदारी दे चुके हैं।




