धीरज शर्मा की रिपोर्ट!
बांका पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर जिले में सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी। रक्षा मंत्रालय इसमें सहयोग करेगा। स्कूल रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसायटी से संबद्ध होगा। इसी के तहत बुधवार को चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में बांका जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के एवं सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल तमोजित विश्वास के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सैनिक स्कूल खोलने के उद्देश्य से आए निरीक्षण टीम के सभी सदस्यों ,अधिकारियों का स्वागत किया। ज्ञात हो कि पीपीपी मॉडल पर पूरे देश में 100 सैनिक स्कूल खोलने की योजना है।




