नालंदा:- शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल!

SHARE:

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

नालंदा में शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल , पिछले महीने जहरीली शराब से 12 लोगों की हो चुकी है मौत,

एंकर–मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालन्दा में पिछले महीने जहरीली शराब से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद भी शराब कारोबारियों पर न तो पुलिस प्रशासन का भय न ही लोगों को जान का डर दिख रहा है। कुछ इसी तरह का एक वीडियो हिलसा थाना क्षेत्र से खूब तेजी से वायरल हो रहा है । तीन अलग अलग वीडियो में महिला शराब परोसती और रुपए लेते साफ दिख रही है । जिस तीनों महिला का वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक आंगनबाड़ी सेविका भी बतायी जा रही है । पिछले तीन दिन पूर्व भी ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने धर्मपुर गांव के सरकारी विद्यालय से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित शराब को बरामद किया था। शराब कारोबारी विद्यालय बंद होने का फायदा उठाकर शराब निर्माण में जुटे थे । जिस तरह से इस इलाके में शराब कारोबारी शिक्षा के मंदिर को शराब का अड्डा बनाने और घर घर शराब मिलने से यह जाहिर हो रहा है कि पुलिस इन इलाकों में किस तरह की सख्त कार्रवाई करती होगी ।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि कारोबारी द्वारा शराब बिक्री करते या परोसते वायरल वीडियो उन्हें दी गयी है । उसकी सत्यता जांच कर कारोबारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक महिला 8 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

Join us on:

Leave a Comment