समाज के सभी वर्ग और तबके के हित में कार्ययोजनाएं बना रही सरकार – मुख्यमंत्री

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

कहा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को उसके दरवाजे पर उसका हक और अधिकार दे रही सरकार

दुमका

राज्य के सम्यक और चहुँमुखी विकास तथा यहां की सवा तीन करोड़ आबादी के कल्याण के लिए सरकार समर्पित है ।अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब, जरूरतमंद, किसान मजदूर, युवा और महिला समेत सभी वर्ग और तबके के हित को ध्यान में रखकर सरकार कार्ययोजनाएं बना रही है । विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तीव्र गति से चल रहा है । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज दुमका में आयोजित झामुमो के 43 वें झारखंड दिवस समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार गंभीर है और उसके यथोचित निराकरण के लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

आपको सम्मान, हक और अधिकार हर हाल में मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है । ऐसे में आपको आपका हक, अधिकार और सम्मान हर हाल में मिलेगा । “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के हर एक पंचायत में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने के साथ उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। हमारी सरकार आपको आपके दरवाजे पर आकर आपके हक और अधिकार देने का काम कर रही है। राज्यवासियों के सहयोग से हम विकास को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को पहुंचाने में कामयाब हो रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment