नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
शादी से इनकार करने पर लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शादी से इनकार करने पर लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र चौधरी की 15 वर्षीय पुत्री विनीता कुमारी की शादी 6 माह पूर्व पटना जिला अंतर्गत बाढ़ के दरवे गांव तय हुआ था। लेकिन कल अचानक युवक ने लड़की के परिजनों को फोन कर शादी से इंकार कर गया। इसकी जानकारी लड़की को भी हो गई। जिसके बाद लड़की ने घर में अकेला पाकर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।




