ब्यूरो रिपोर्ट
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत विधायक बसंत सोरेन, सीता सोरेन एवं नलीन सोरेन रहेंगे मौजूद
दुमका
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कल बुधवार को 43 वां झारखण्ड दिवस मनाया जाएगा|वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दूसरी दफा कार्यक्रम दिन में एक बजे से चार बजे तक चलेगा|कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दुमका के विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक सीता सोरेन एवं शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन मौजूद रहेंगे|बताते चलें कि 1978 से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में प्रति वर्ष दो फरवरी को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाता है|कार्यक्रम मुख्यत शाम 5 बजे शुरू होता है जो लगभग रातभर चलता है|पूरे संथाल परगना से हजारों की संख्या में लोग दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सुनने पहुंचते हैं|पिछले वर्ष से कोरोना के कारण कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर दिन में किया जा रहा है| कल बुधवार को भी दोपहर एक बजे से चार बजे तक दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झारखण्ड दिवस का आयोजन किया गया है|




