एक युवती ने घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

कई महीनों पहले मंदिर में रचाई थी शादी, अभी पहचानने से भी किया इनकार!

भागलपुर, बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर में एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दरअसल युवती का कहना है कि छोटी खंजरपुर निवासी शौरव से पिछले साल जुलाई में उसकी शादी हुई थी। पर लड़का इस लड़की को रखने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि शादी के बाद शौरव उसे तिलकामांझी में भाड़े के मकान में रखा था । लेकिन लड़का उसे छोड़ कर अपने घर आ गया। जिसके बाद लड़की लड़के के घर पहुंची जहां लड़का एवं उसके घर वालों ने उसे घर में घुसने से रोक दिया।जिसके बाद लड़की लड़का के घर के सामने खड़ी होकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दी। मौके पर बरारी थाना पुलिस पहुंच कर लड़की और लड़का को समझाने का प्रयास कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment