सोनी पांडेय
लूट कांड में दिखी दरभंगा पुलिस की तत्परता, महज चंद घंटे में बाइक सवार दो लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक लाख पंद्रह हजार कि लूट वाली राशि भी बरामद, बैंक से पैसे निकाल घर जा रहे व्यक्ति से लुटेरे से पैसे लेकर हो गया था रफ्फूचक्कर ,
आम तौर पर पुलिस की व्यवस्था और कार्यशैली से आम लोग नाराज ही दिखाई देते है लेकिन कभी कभी पुलिस की सक्रियता और तत्परता भी देखने को मिलती है । दरभंगा पुलिस की ऐसी ही तत्परता के कारण महज कुछ धण्टे में न सिर्फ लुटेरा गिरफ्तार हो गया बल्कि एक लाख पंद्रह हजार लूट की राशि भी पुलिस ने बरामद कर ली है ।
दरअसल अललपट्टी निवासी ऋषिकेश कुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीएमसी ब्रांच से 1 लाख 15 हजार रुपए निकालकर घर जा रहेतभी पहले से ताक लगाए दो बाइक सवार लुटेरे ने पैसे लूट बाइक से भाग निकले लोग जबतक हो हल्ला करता बाइक सवार दोनो लुटेरा आखों से ओझल हो गया । पीड़ित व्यक्ति तत्काल इसकी सूचना दरभंगा पुलिस को दी पुलिस ने तत्परता दिखाते सभी थाने को अलर्ट कर दिया कुछ ही घण्टे की मेहनत ने रंग लाया और घटनास्थल से करीब तीस किलोमीटर दूर सिमरी थाना इलाके के अतरबेल चौक से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के पास से लूट की पूरी रकम भी बरामद की साथ ही पुलिस लुटेरे की बाइक मि भी जांच में जुट गई है पुलिस को शक है कि बाइक कही न कही लूट की ही है ।
दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनो लुटेरा कोढ़ा गैंग के आदमी है । लूट की राशि भी लुटेरे से बरामद कर ली गई है ।
बाइट!




